श्रीनगर , जून 13 -- कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को शोपियां के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डीसीएमओ) के कार्यालय और आवास पर तलाशी ली। यह कार्रवाई जन्मतिथि में हेरफेर करके सेवा के अनुचित लाभ प्राप्त करने के आरोप में की गयी है।
दर्ज प्राथमिकी में दक्षिण कश्मीर के दो जिलों शोपियां और पुलवामा में यह तलाशी ली गयी।
ईओडब्ल्यू के बयान में कहा गया, "यह तलाशी सेवा रिकॉर्ड में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए जन्मतिथि की प्रविष्टियों को धोखाधड़ी से शामिल करने और उनमें हेरफेर करने के आरोपों की जारी जांच का हिस्सा थी।"इस कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की गयी।
ईओडब्ल्यू ने कहा कि शोपियां के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर के कार्यालय और पुलवामा के थमुना स्थित उनके आवास पर तय प्रक्रियाओं के अनुसार और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तलाशी ली गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित