पटना, जुलाई 26 -- जन सुराज पार्टी का एक शिष्टमंडल रविवार को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के नेतृत्व में बिहार चुनाव आयोग पहुंचा और एक ज्ञापन के माध्यम से बांकीपुर उपचुनाव में जीविका दीदियों समेत अन्य गैर एवं अर्ध-सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाने तथा पटना जिलाधिकारी (डीएम) को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कारण 03 अगस्त तक बांकीपुर उपचुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित