पटना , सितंबर 20 -- जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए रविवार को कहा कि यदि जनसुराज का प्रत्याशी विधान परिषद पहुंचता है तो प्रत्येक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10-10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की जिम्मेदारी जनसुराज, निर्वाचित प्रत्याशी और उनकी होगी।
श्री किशोर ने कहा कि बांकीपुर के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए 10 हजार नौकरियां देने की घोषणा की गयी है। इसी तर्ज पर प्रत्येक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी 10-10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातक क्षेत्र के मतदाता पढ़े-लिखे हैं और उन्हें जनसुराज की ओर से किये जा रहे इन प्रयासों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित