बारां , अप्रैल 16 -- राजस्थान में बारां के जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में जनसुनवाई की।
श्री जनागल ने संवेदनशीलता के साथ परिवादियों की समस्याएं सुनकर उन्हें त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी भी जुड़े।
बैठक में उन्होंने कहा कि समिति में प्राप्त मामलों के निस्तारण में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही समस्याओं के निस्तारण संबंधी तथ्यात्मक जवाब प्रेषित किये जायें।
श्री जनागल ने कहा कि अगली जनसुनवाई में निस्तारण से शेष रहे मामलों में निर्धारित समयावधि में जांच पूर्ण करके रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित