बिहार मंत्री जनसुनवाईपटना , मई 29 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय ने आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछले दो दशकों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का लाभ राज्य में गांव-गांव तक पहुंचा हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़़क, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंच रहा है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि श्री कुमार के दर्शन मात्र से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और उनके चेहरे पर रौनक आ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित