लखनऊ , जून 1 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निपटारा निर्धारित अवधि में हो, और बिना वजह देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने राजस्व और पुलिस मामलों के आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए कहा कि लंबित राजस्व मामलों का निपटारा तय समय में हो। छह महीने से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा कर बिना उचित कारण देरी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंद को समय पर मदद और समाधान मिले। अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने, बिना भेदभाव न्याय दिलाने, पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जरूरतमंदों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित