नयी दिल्ली , मई 13 -- सरकार ने सोशल मीडिया पर आ रही इन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने अपने फैक्ट चैक हैंडल पर बुधवार को एक पोस्ट में कहा कि इन रिपोर्टों में किया जा रहा दावा गलत और निराधार है। पोस्ट में कहा गया है कि सरकार ने इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित