सक्ती, 16 जून 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), एक लिपिक और एक चपरासी को कथित रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अनुसार जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप पर 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन कर कार्रवाई की योजना बनाई।
जांच के दौरान एक लाख रुपये की राशि पहले लिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद शेष राशि लेने के दौरान एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित