फिरोजाबाद,25मार्च(वार्ता) उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र निवासी शिव प्रकाश बुधवार दोपहर को शिकोहाबाद से गांव वापस जाने के लिए खैरागढ़ के ऑटो में बैठकर जा रहा था आटो जब गांव ककरारा के समीप पहुंचा तभी आटो के सामने अचानक कोई जानवर आ गया उसको बचाने के प्रयास में ऑटो संतुलित होकर पलट गया।

दुर्घटना में शिव प्रकाश 60 बर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर एंबुलेंस के द्वारा पहुंचा दिया गया। उपचार के दौरान शिव प्रकाश ने दम तोड़ दिया है। दुर्घटना की सूचना पर परिजन भी सरकारी ट्रांमा सैन्टर पहुंच गए शब को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

दूसरी दुर्घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र में वुधवार को हुई जिसमे एक शादी समारोह में आए अलीगढ़ के थाना अकबराबाद परिवार का 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद कैफ उसे राहत खान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा किशोर मोहम्मद कैफ को मृत घोषित कर दिया गया शब को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित