पटना, फरवरी 24 -- नता दल यूनाइटेड (जदयू) का संगठन को और अधिक मजबूत एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश में प्रखंड/नगर परिषद/सेक्टर अध्यक्षों के संगठनात्मक चुनाव 20 फरवरी से 23 फरवरी के बीच संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि पूरे बिहार में संगठन चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत से अधिक पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होना कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

श्री कुमार ने सभी नवनिर्वाचित प्रखंड/नगर परिषद/सेक्टर अध्यक्षों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि जदयू का यह संगठनात्मक चुनाव पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित