राजनीति मिथिलेश जनता दर्शनगोपालगंज, जून 7 -- बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के महम्मदपुर स्थित त्रिगुणा मैरेज हॉल में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत तथा जनहित से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।
जनता दर्शन के दौरान सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने प्रत्येक आवेदन और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित