चंडीगढ़ , अगस्त 25 -- हरियाणा सरकार ने विभागीय जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, एक्सईएन के खिलाफ नियम 7 के तहत पांच आरोपपत्र जारी किए गए थे। जांच में ड्यूटी से बार-बार अनुपस्थित रहने, जनता की शिकायतों की अनदेखी करने, वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने और सरकारी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप सामने आए।
जांच में सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने की बात भी सामने आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित