पटना , मई 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि जनजातीय क्षेत्रों में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आज सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार' में आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अन्तर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत' थीम के तहत प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति के लाभुकों के साथ संवाद कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राओं के उत्थान को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कई नई योजनाओं और विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि जनजातीय क्षेत्रों में मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 75 हजार और तृतीय 50 हजार रखा गया है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर और कैमूर में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे, जिससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में होम-स्टे योजना को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित