पटना , सितंबर 28 -- ाज्य के जनजातीय समुदायों की वास्तविक जरूरतों और स्थानीय समस्याओं को समझकर विकास की दिशा तय करने की पहल तेज कर दी गई है। बिहार अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (बीएसटीआरटीआई) की ओर से प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 24 चिन्हित जिलों में सम्मेलन-सह-संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

इन सम्मेलनों के माध्यम से जनजातीय समुदायों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी प्राथमिकताओं को सामने लाया जा रहा है, जिससे संबंधित विभागों और हितधारकों के समन्वय से इनके समाधान की ठोस पहल की जा सके।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत कराए जा रहे इन सम्मेलनों का फोकस केवल समस्याओं की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय समुदायों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से दिलाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली स्थानीय चुनौतियों को दूर करने पर भी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका, कौशल विकास, आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समुदाय के प्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित