चंडीगढ़ , अप्रैल 18 -- जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करपहल की। उन्होंने नागरिकों से 30 अप्रैल तक अपनी जानकारी अनिवार्य रूप से भरने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्व-गणना प्रणाली नागरिकों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने का सरल और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करती है, जिससे समय की बचत होती है और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। यह प्रक्रिया सरकार को सटीक और विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराती है, जो भविष्य की नीतियों और विकास योजनाओं के निर्माण में सहायक होते हैं।

नागरिक मोबाइल नंबर आधारित ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और चरणबद्ध तरीके से अपनी जानकारी भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी है, जिसे गणनाकर्ताओं को दिखाना होगा। मंत्री ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित