सक्ती , अक्टूबर 29 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिला पंचायत सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनगणना निदेशालय रायपुर के निर्देशानुसार 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य जनसंख्या गणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित, सटीक और निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराना था। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं तथा जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर जयश्री जैन ने जनगणना कार्य की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित