मनेन्द्रगढ़ , मार्च 30 -- छत्तीसगढ के मनेन्द्रगढ़ जिले में आगामी जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर सभा कक्ष, मनेन्द्रगढ़ में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनरों को दक्ष एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

जिला पीआरओ ने सोमवार को बताया कि कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डी. राहुल वेंकट तथा जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार सिदार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव एवं विनय मोहन भट्ट ने प्रतिभागियों को जनगणना के हर पहलू की गहन जानकारी दी। तीन दिनों में मकान सूचीकरण, परिवार आधारित जानकारी संकलन, डेटा शुद्धता, प्रपत्रों के सही उपयोग तथा 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विशेष फोकस किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित