नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एमए बेबी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर जनगणना नियमों में किए गए संशोधनों को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

श्री बेबी ने 16 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचित जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे जनगणना कर्मियों की नियुक्ति में निजी संस्थानों के कर्मचारियों और सरकार द्वारा उपयुक्त माने जाने वाले किसी भी व्यक्ति को शामिल करने का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट मानदंडों के अभाव में राजनीतिक पक्षपात और मनमानी नियुक्तियों की आशंका है। जनगणना के दौरान बैंक खातों, आधार, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर और धर्म संबंधी संवेदनशील जानकारियां जुटाने से नागरिकों की निजता प्रभावित हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित