नयी दिल्ली , जून 18 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से रेखा गुप्ता सरकार अपने साथ ही केन्द्र सरकार की बहुत सी योजनाओं और सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार ले आई है और जनता आज उन्हें आशीर्वाद दे रही हैसरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों के घर तक पहुंचाने के उदेश्य से दिल्ली सरकार ने यहां के विभिन्न स्थानों पर 42 जनकल्याण शिविर लगाये हैं। ये शिविर 20 जून तक चलेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह 9.15 बजे शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में पहले जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, जिसके बाद श्री मल्होत्रा ने विश्वास नगर विधानसभा में इस शिविर का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा में जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।
इस अभियान के तहत दिल्ली के सभी लोकसभा तथा राज्यसभा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों, महापौर, उपमहापौर, नयी दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) सदस्यों के अलावा प्रदेश महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों का उद्घाटन किया।
श्री मल्होत्रा ने आज विश्वास नगर विधानसभा में दिल्ली सरकार के द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री अभय वर्मा एवं श्री संजय गोयल, दिल्ली की उपमहापौर डा. मोनिका पंत, भाजपा के शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि यह जनकल्याण शिविर आयोजन दिल्ली की भाजपा सरकार की अनूठी पहल है। इन जनकल्याण शिविरों से श्रीमती गुप्ता दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार की बहुत सी योजनाओं तथा सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार ले आयी है और जनता आज उन्हें आशीर्वाद दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित