पटना , सितम्बर 21 -- िहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित जनता दल यूनाइटेड (जदयू)विधानमंडल दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक माह का वेतन का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, विधान पार्षद नीरज कुमार, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक पप्पू कुमार वर्मा, विधान पार्षद श्रीमती भारती मेहता, विधान पार्षद ललन प्रसाद, विधायक मंजीत सिंह, अरूण मांझी एवं आदित्य कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुल 17 लाख 06 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने जदयू के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित