पटना, मई 12 -- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के निधन पर जनता दल यूनाईटेड(जदयू ) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री कुशवाहा ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री वर्मा का निधन राज्य के सामाजिक एवं राजनीतिकक्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, तथा उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस गहन दुख की घड़़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित