विशाखापत्तनम , जुलाई 14 -- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नौका हादसे में मृत छह मछुआरों के प्रभावित परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
श्री जगन रेड्डी ने मंगलवार को उन छह मछुआरों के परिवारों से मुलाकात की, जिनकी नौका समुद्र में पलट गयी थी और उनके शव नहीं मिल पाए।
उन्होंने मृतकों के परिजनों से और हादसे में सुरक्षित एकमात्र व्यक्ति से मिलने के बाद मीडिया से कहा कि मछली पकड़ने समुद्र में गये सात मछुआरों की नौका गंगावरम पत्तन से केवल 10 मील दूर डूब गयी थी। चिन्ना ने तैरकर अपनी जान बचायी और एक चीनी नौका ने उसे बचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित