भरतपुर , जुलाई 25 -- राजस्थान में अजमेर की जेल में कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के मामले को लेकर गुर्जर समाज ने राज्य सरकार पर वायदा ख़िलाफी का आरोप लगाते हुए उसकी मंशा पर सवाल उठाया है।

गुर्जर नेता प्रहलाद खटाना ने भरतपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धौलपुर में बाड़ी के थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर करने के 12 दिन बाद ही निहालगंज थाने का थाना अधिकारी बना दिया गया वहीं इस हत्याकांड को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के सवालों का सरकार द्वारा कोई जवाब नहीं देने से गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि जगन की हत्या के बाद जेल के अधिकारी और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, न ही जगन गुर्जर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गयी। मामले की न्यायिक जांच को लेकर राज्य सरकार की चुप्पी से गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। श्री खटाना ने कहा कि सर्व समाज के लोग राज्य सरकार की वायदा ख़िलाफी को लेकर जल्द ही आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित