भरतपुर , जुलाई 03 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के भभूतिपुरा गांव में शुक्रवार को पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की मौत पर तीये की बैठक और श्रद्धांजलि सभा में भीड़ उमड़ पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन के परिजनों एवं गुर्जर समाज के प्रबुद्धजनों ने सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगे पूरी नहीं होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।
श्रद्धांजलि सभा में समाज के गणमान्य लोगों एवं पांच पटेलों ने राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जगन की जेल में मौत पर लिये गये स्वतः संज्ञान पर आभार जताते सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन की रणनीति भी तैयार की।
इस अवसर पर गुर्जर समाज ने आरोप लगाया कि जगन के शव के पोस्टमार्टम से पहले बढ़ते विरोध को देख सरकार ने लिखित समझौता तो कर लिया, लेकिन पप्पू गुर्जर को अंतिम संस्कार में शामिल कराने के अलावा अब तक कोई अन्य शर्त पूरी नहीं की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित