हैदराबाद , जून 30 -- प्रख्यात वैज्ञानिक जगन्नाथ नायक को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) का मिसाइल और रणनीतिक प्रणाली महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी होगी।

श्री नायक सेवानिवृत्त हो रहे यू. राजा बाबू का स्थान लेंगे। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक रक्षा बयान के अनुसार, वह कई प्रमुख वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अकादमियों तथा व्यावसायिक समितियों के फेलो भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित