जगदलपुर , मई 28 -- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस को गुरुवार को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी की महिला महामंत्री कमल झज ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ कांग्रेस की पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव ने भी अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का भाजपा गमछा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा "सबका साथ, सबका विकास" की नीति से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही सदस्यता पार्टी संगठन की मजबूती और बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित