जगदलपुर , अप्रैल 17 -- ) अग्नि सुरक्षा के प्रति समाज को सजग बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान उत्साह और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अभियान के के तहत 15 एवं 16 अप्रैल को निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बच्चों के निबंधों में न केवल आग से बचने के तकनीकी तरीके शामिल थे, बल्कि समाज को सतर्क रहने का एक सशक्त संदेश भी छिपा था। उनकी वैचारिक गहराई ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित