जगदलपुर , अगस्त 03 -- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित झंकार टॉकीज में फिल्म "स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे" के प्रदर्शन के दौरान दो युवकों के गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, टॉकीज में रविवार देर रात फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान टेबल और कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि झड़प के दौरान एक युवक पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर छह टांके लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित