जयपुर , जनवरी 14 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने बुधवार को नींदड़ में चल रही जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य की रामकथा को सुना और 1008 श्री हनुमत महायज्ञ में भाग लिया।

इस दौरान श्री बागडे ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का अभिनंदन किया और कहा कि वह अध्यात्म की भारतीय ज्ञान परम्परा के महान मनीषी हैं।

राज्यपाल ने बाद में अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी श्री रामभद्राचार्य जीवन का आलोक पथ दिखाने वाले मनीषी, वेद, उपनिषद और राम कथा मर्मज्ञ हैं। उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य की साधना को नमन करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।

श्री बागडे से रामकथा स्थल पर साध्वी ऋतम्भरा ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित