पटना , जुलाई 05 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं 'बाबूजी' के नाम से लोकप्रिय जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जगजीवन राम महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राजनेता एवं संविधान सभा के सदस्य थे। उन्हें सामाजिक न्याय और वंचित एवं शोषित वर्गों के समान अधिकारों के प्रबल पक्षधर के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राष्ट्र के नव-निर्माण में भी अविस्मरणीय योगदान दिया। संसद एवं केन्द्रीय मंत्रिमंडल में उनका दीर्घकालीन एवं अनुकरणीय कार्यकाल संसदीय लोकतंत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जगजीवन रामका सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता एवं समानता के आदर्शों की प्रेरणादायी उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित