नयी दिल्ली , अक्टूबर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार को कथित तौर पर जंतर-मंतर में प्रवेश करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रयास किया।

पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि सुबह की इस घटना के दौरान पार्टी के कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। श्री दिपके ने जंतर-मंतर को एक प्रदर्शन स्थल के रूप में खत्म करने के केंद्र के आदेश को चुनौती देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "आप प्रतिरोध को सूची से बाहर नहीं कर सकते।" उन्होंने इस पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया।

श्री दिपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा कि उनकी टीम ने जंतर-मंतर जाकर तिरंगा फहराया था। उन्होंने पूछा, "तिरंगा फहराना कब से उल्लंघन बन गया?" । उन्होंने यह पूछा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले उन लोगों पर कोई आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित