नयी दिल्ली , जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर धरनास्थल पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट पर लगाये गये प्रतिबंध की अवधि शनिवार रात तक बढ़ा दी गयी है।
जंतर-मंतर के आसपास तीन दिन से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। इस दौरान पाबंदी कई बार बढ़ाने के बाद आज रात 12 बजे तक के लिए फिर बढ़ा दी गयी है।
दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को फोन पर भेजे जा रहे संदेश में लिखा है, "सरकार के आदेश के अनुरूप, आपके इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी हैं।"उल्लेखनीय है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का प्रश्नपत्र लीक होने से आक्रोशित छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी सीजेपी के आह्वान पर पिछले कई दिनों से नयी दिल्ली के जंतर-मंतर धरनास्थल पर जुटे हैं। सरकार व्यवस्था बनाये रखने की बात कहकर आसपास के इलाके में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित