आगरमालवा , नवंबर 02 -- मध्यप्रदेश में आगरमालवा जिले के ग्राम बर्डाबरखेड़ा के जंगल में झाड़ियों के बीच आज एक नवजात बालक जीवित अवस्था में मिला। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को उसके वहां होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे एनआईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, नवजात को जन्म के करीब तीन घंटे बाद झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या कारण रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित