शिवपुरी , मार्च 9 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम कुंवरपुर में एक जंगली सूअर के मकान में घुस आने से महिला और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगली सूअर अचानक एक मकान के अंदर घुस गया और वहां मौजूद महिला तथा उसकी दो बेटियों पर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सूअर को भगाकर तीनों को बचाया।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी ली जा रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित