चंडीगढ़ , नवंबर 07 -- चंडीगढ़ में छोटी दीपावली के अवसर पर चंडीगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठे हैं। लोग दीपावली की तैयारियों के साथ अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए उपहारों की खरीदारी कर रहे हैं। घरों में भी सजावट का दौर जारी है और लोग रंग-बिरंगी लाइटों व लड़ियों से अपने घरों को सजा रहे हैं।
दीपावली को लेकर खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नए कपड़े, मिठाइयां, पकवान और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। छोटी दीपावली पर भी कई स्थानों पर पटाखे फोड़कर पर्व की खुशियां मनाई जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित