चित्रकूट , नवंबर 7 -- उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज छोटी दीपावली के पावन पर्व पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की पांच किलोमीटर की परिक्रमा लगाई। प्रशासन ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई है। मेला अधिकारी चित्रकूट ने बताया कि आज छोटी दिवाली के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चित्रकूट में मां मंदाकिनी नदी की डुबकी लगाने एवं कामदगिरि की पारिकर लगाने के लिए मौजूद है पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन में बांटा गया है जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था पीने के पानी की व्यवस्था जगह-जगह पर रामलीलाओं का मंचन भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए रैन बसेरा बनाए गए हैं। विगत दिनों मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद पूरे घाटों में दुकानों में मालवा भर गया था जिसको शासन प्रशासन द्वारा साफ सफाई युद्ध स्तर पर कराई गई पूरे मेले क्षेत्र को चमका दिया गया है नाव सज गई हैं लोगों का आवागमन सुचार रूप से हो रहा है मंदाकिनी नदी की आरती एक बार पुनः शुरू हो गई है।

श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए 200 अतिरिक्त बसें लगाई गई है चार मेला स्पेशल ट्रेन लगाई गई है जबकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है इसमें डाग स्क्वाड बम निरोधी दस्ता एनडीआरएफ की टीम महिला कांस्टेबल की पूरी टीम भारी संख्या में बगैर वर्दी के सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया है पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी की निगरानी एवं ड्रोन की निगरानी में रखा गया है जिला अधिकारी ने बताया कि कल रामघाट में 500 ड्रोन के द्वारा भगवान राम की लीला का मंचन दिखाया जाएगा जिसको देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मौजूद रहने की संभावना व्यक्ति की गई है फिलहाल जिला अधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ लगातार मेला क्षेत्र में बने हुए हैं और व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित