भिवानी , अप्रैल 15 -- चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में छात्र सुविधाओं को लेकर इनसो ने एक बार फिर आवाज उठायी है। इनसो जिला अध्यक्ष जयदीप ग्रेवाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर छात्रों कोहो रही परेशानियों से अवगत कराया।
ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय की पुनर्मूल्यांकन खिड़की ऐसी जगह स्थित है, जहां धूप से बचाव के लिए कोई शेड या छाया की व्यवस्था नहीं है। छात्रों को अपने फॉर्म जमा करने और समस्याओं के समाधान के लिए घंटों तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें शारीरिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनसो ने मांग की कि पुनर्मूल्यांकन खिड़की के पास तुरंत शेड लगाया जाये। यदि यह संभव न हो तो खिड़कीको रिजल्ट ब्रांच के गलियारे की ओर स्थानांतरित किया जाए, ताकि छात्रों को छायादार स्थान मिल सके। इसके अलावा, कई दिनों से बंद पड़े री-इवैल्यूएशन पोर्टल को भी जल्द शुरू करने की मांग की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित