चेन्नई , जून 27 -- तमिलनाडु के राजस्व मंत्री केए सेंगोट्टेयन ने जनता के विरोध और सहयोगियों एवं विपक्ष की कड़ी आलोचना के बाद स्पष्ट किया कि स्कूली छात्रों के आईडी कार्ड में कोई जातिगत जानकारी नहीं होगी।
श्री सेंगोट्टेयन ने कुछ दिन पूर्व इरोड में संवाददाताओं से कहा था कि मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के निर्देश के अनुसार राज्य सरकार जल्द ही सभी स्कूली छात्रों को पहचान-पत्र जारी करेगी, जिसमें पते, ब्लड ग्रुप, संपर्क नंबर और आधार विवरण के अलावा जाति के विवरण सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी होगी तथा पहले चरण में ये 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को जारी किये जायेंगे। उनकी इस घोषणा की विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) समेत सरकार का समर्थन करने वाली वामपंथी पार्टियों और शिक्षाविदों ने कड़ी आलोचना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित