नयी दिल्ली , जुलाई 21 -- कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफ़ा देने की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री आवास की बाहर धरना देने पर हिरासत से रिहा होने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पुलिस ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रही छात्राओं और नाबालिग छात्रों तक के साथ मारपीट की।

उन्होंने दावा किया कि कई वीडियो में पुलिसकर्मी अपने पहचान बैज हटाकर छात्रों की पिटाई करते, वाहनों के शीशे तोड़ते, पथराव करते और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने के लिए उकसाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी निर्भीक कार्रवाई शीर्ष स्तर की मंजूरी के बिना संभव नहीं है।

श्री वेणुगोपाल ने कहा कि श्री शाह के हाथ खून से सने हैं और उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित