नयी दिल्ली , अगस्त 10 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मामले में गृह मंत्री अमित शाह से संसद में स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।
श्री खरगे और गांघी ने सोमवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए तथा पेलेट गन और बिजली के झटके देने वाली लाठियों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन गृह मंत्री ने अब तक सदन में इस पर जवाब नहीं दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की मांग गृह मंत्री के किसी सामान्य विषय पर भाषण देने की नहीं है। वह यह जानना चाहता है कि दिल्ली में युवाओं पर पैलेट गन के इस्तेमाल चलाने की अनुमति किसने दी और क्या गृह मंत्री को इसकी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि पहले गृह मंत्री को इस सवाल का स्पष्ट जवाब देना चाहिए और उसके बाद ही किसी अन्य चर्चा का सवाल उठता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित