नयी दिल्ली , अगस्त 10 -- मानसून सत्र में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर शुरु से हंगामा कर रहे विपक्ष की मांग पर सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में इस विषय पर होने वाली चर्चा का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कहा, ''कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल गृह मंत्री से जवाब मांग रहे हैं। गृह मंत्री का जवाब सुनने के लिए तैयार हो जाएं। गृहमंत्री छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का जवाब देने के लिए तैयार हैं।''श्री रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल सत्र के पहले दिन से ही संसद में गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी लगातार यह मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है और चर्चा के बाद श्री शाह विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का विस्तृत जवाब देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित