रांची , जुलाई 25 -- झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विगत महीनों से आंदोलनरत तमाम छात्रों को साधुवाद एवं सीजेपी सहित विपक्षी दलों को बधाई दिया है।
नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विगत महीनों से जेन जी युवा छात्र दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में बैठे हुए थे।
श्री यादव ने कहा कि देश के भविष्य जेन जी युवा छात्रों ने अपनी चट्टानी एकता के ताकत से देश का लोकतंत्र और संविधान को चकनाचूर होने से बचाया। छात्रों का त्रिवर जनांदोलन ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर राममनोहर लोहिया कर्पूरी ठाकुर जैसे महान राजनीतिक विभूतियों की कुर्बानी और विचारों को बचाया।
श्री यादव ने कहा केंद्र की मोदी सरकार 12 वर्षों से दमनकारी नीति के तहत छात्रों पर टियर गैस पेलेट गन चलाया युवा छात्रों के कपड़े फाड़े गए सदमे से कितने की जान चली गई।
हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति किया। कभी भी बेरोजगारी पलायन महंगाई शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर चिंतन मनन नहीं किया बल्कि सिर्फ वोट बैंक के लिए तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल बनाकर कार्य किया।
वर्षों से हो रहे शिक्षा व्यवस्था में घोर लापरवाही एवं लगातार पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर युवाओं का ध्यान भटकाते रहे तथा सिर्फ जुमलेबाजी व झूठे आश्वासन देते रहे।
।10 वर्षों में लगभग 152 बार पेपर लीक हुआ जिस कारण नीट पेपर लीक के सदमे में लभभग 2 दर्जन युवा छात्र नौजवानों की असमय मौत हो गई।
प्रधानमंत्री अगर अपनी अंहकारी व्यवहार से अलग छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले लिए होते तो शायद 1974 जेपी छात्र आंदोलन को देश में पुनः 52 वर्षों बाद राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन का स्वरूप तैयार नहीं होता। अन्ततः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को झुकते हुए छात्रों एवं विपक्षी दलों के भारी दबाव के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा।
श्री यादव ने राजद की ओर से समस्त छात्र युवा शक्ति और सीजेपी नेताओं एवं विपक्षी दल खासकर कांग्रेस राजद जेएमएम टीएमसी उद्धव ठाकरे शिवसेना एनसीपी शरद पवार जैसी प्रमुख पार्टियों को बधाई जिन्होंने छात्रों के मांगो को लेकर पार्लियामेंट चलने नहीं दिया और सड़क तक अनवरत आंदोलनरत रहे। सभी को हार्दिक बधाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित