नयी दिल्ली , अक्टूबर 10 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

श्री गांधी के हवाई अड्डे से बाहर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हवाई अड्डे पर कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लिए हुए थे और उनके स्वागत में नारे लगा रहे थे।

श्री गांधी हवाई अड्डे से ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुँचे और उनके साथ उन्होंने दिन का भोजन भी किया।

श्री गांधी यहां 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करने के लिए आये हैं। श्री गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान का यह छठा संस्करण है। इससे पहले उन्होंने कोटा, पुणे, देहरादून, प्रयागराज और इंदौर में छात्रों से संवाद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित