उज्जैन , अगस्त 20 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग आयुक्त ने नीमच जिले के एक शिक्षक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक मोबाइल चैट करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार संभागायुक्त आशीष सिंह ने नीमच जिले के जावद स्थित सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार चौधरी को छात्रा के साथ आपत्तिजनक मोबाइल चैट करने के मामले में निलंबित किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टोरेट, नीमच रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित