शहडोल , सितम्बर 26 -- मध्य प्रदेश के शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आदिवासी छात्रावास के संचालन में लापरवाही पाए जाने पर जिले के दो छात्रावास अधीक्षकों को निलम्बित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार जयसिंहनगर ब्लॉक के आमडीह छात्रावास के अधीक्षक प्रकाश सिंह और गाजवाही छात्रावास केअधीक्षक बुद्ध सिंह को उनके पद से निलम्बित किए गए हैं। उनपर आरोप था कि वे छात्रावास के बच्चों की समस्याओं को समय पर उच्चाधिकारियों को बताने में असफल रहे, जिससे आन्दोलन की संभावना बन रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित