भरतपुर , जून 14 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को राजपूत छात्रावास में सुबह गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। उसके कंधे में गोली लगी है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि घायल युवक कृष्णा ठाकुर (22) के साथ आए छात्रों ने पुलिस को बताया कि सैंपऊ रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मारी है लेकिन पुलिस ने जब राजपूत छात्रावास में युवक के कमरे की तलाशी ली तो वहां खून के निशान मिले। साथ ही छात्रावास परिसर में भी खून फैला हुआ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित