पटना , सितंबर 25 -- मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड स्थित लालू छपरा मध्य विद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से स्पर्श करने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए विशिष्ट शिक्षक रतन लाल सहनी और प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी को निलंबित कर दिया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, शिक्षक रतन लाल सहनी पर छात्राओं के साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने का आरोप है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित