बारां , मई 05 -- राजस्थान में राज्य सरकार के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
वर्ष 2024-25 के लिए चयनित पात्र छात्राओं को अब स्कूटी के बजाय सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से नकद राशि प्रदान की जाएगी।
स्कूटी नोडल अधिकारी आरती गुर्जर मंगलवार को बताया कि वरीयता सूची में सम्मिलित सभी छात्राओं के आवेदन पत्र उनकी एसएसओ आईडी पर फॉरवर्ड कर दिए गए है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेज दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित