पन्ना , फरवरी 02 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बालिका छात्रावास की छात्राओं की शिकायत पर तीन रसोईयों और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिले के गुनौर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल के तीन रसोईयों द्वारा जला भोजन बनाने एवं रूचिपूर्ण भोजन प्रदान नहीं करने सहित दुर्व्यवहार और छुआछूत संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बालिकाओं ने अपने अभिभावकों के साथ गत 25 जनवरी को धरना प्रदर्शन भी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित