नयी दिल्ली , अक्टूबर 17 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता सारी हदें पार कर रही हैं और यह अत्यंत शर्मनाक हैं।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को कहा कि छात्राओं और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचने और निजी अंगों पर हमला करने की घटनाएं आवाज दबाने की साजिश का हिस्सा है ताकि देश के युवा दोबारा कोई सवाल उठाने की हिम्मत न करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित